Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 जनवरी 2020: आज मकर राशि वालो को हो सकती है स्वास्थ्य समस्या, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 30 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है, आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से होने वाली है | आज कुछ जरुरी कामो को निपटाने के लिए आप ऑफिस से छुट्टी ले सकते है | कहीं निवेश करने जा रहे है, तो विशेषज्ञ की सलाह ले तो बेहतर है | आपका स्वास्थ्य पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा | व्यापार में कुछ लोग आपको नए ऑफर दे सकते है | आर्थिक स्थिति के लिहाज से आपको बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | आज किसी निजी काम को करने में आपको सूझबूझ का प्रयोग करना चाहिए | आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, ये आपकी तरक्की में योगदान देने वाला है | किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है | आज जीवनसाथी के साथ बात करते समय आपको नरमी बरतनी चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | हालाँकि आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए | आज कोई रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकता है | आप किसी कार्य में भाई की मदद ले सकते है | माता पिता धार्मिक स्थान की यात्रा करने की इच्छा प्रकट कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपको तरक्की के नए साधन मिलने वाला है | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव होने से आप कुछ भौतिक सुख सुविधाओं की चीजे भी खरीद सकते है | आप नयी उमंग से किसी काम की शुरुआत कर सकते है | वैवाहिक जीवन में ताजगी भरने के लिए आज का दिन अच्छा है, आपके प्रयासों की आवश्यकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | पुराने मित्र से फ़ोन पर बात होने वाली है | आप जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते है | इस राशि के घर से दूर रहकर पढाई कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलने वाला है | व्यापार में नए साझेदार जोड़ सकते है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | घर के किसी कार्य में आपको मदद मिलने वाली है | ऑफिस में आज आपको बॉस से डांट पड़ सकती है, सावधान रहे | आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरते | लवमेट के लिए दिन शुभ है, शाम को बाहर डिनर के लिए जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आप कई काम समय से पहले ही पुरे कर लेंगे | सरकारी काम में किसी जाननेवाले की मदद मिलने वाली है | अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | आज आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे तो बेहतर है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है | कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | आज आपका कोई मददगार आपका मित्र बनने वाला है | जीवनसाथी के साथ किसी ऑफिसियल पार्टी में शामिल हो सकते है | अपनों से चल रहे मनमुटाव को दूर करने का दिन है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है | आप दोस्त के साथ नए व्यवसाय में भाग्य आजमाने की सोच सकते है | माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे | आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है | जीवनसाथी से कोई राज की बात चल सकती है | कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे | परिवार में शांति बनी रहेगी | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने, इससे आप गर्व महसूस करेंगे | समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | बच्चो के लिए आप किसी चीज की खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
ऑफिस में आपको अधिक काम करना पड़ सकता है, जिससे आपको अधिक देर तक रुकना पड़ेगा | कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपके लिए दिन शुभ है | आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है | आज धन के बड़े लेनदेन में सावधान रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर