Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करे ये चीजे, जीवनभर बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Jan 31 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | मान्यताओं के अनुसार जीवन में धन से जुडी किसी भी समस्या के लिए माँ लक्ष्मी के पूजन और उनकी आराधना करने को कहा जाता है | बताया जाता है कि माँ लक्ष्मी की कृपा जिस भी व्यक्ति पर होती है, उसे कभी भी जीवन मे धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता | माँ लक्ष्मी की कृपा से भाग्य उदय हो जाता है, यही वजह है कि हर कोई माँ लक्ष्मी के पूजा पाठ में लगा रहता है | 


ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे अगर आप शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को अर्पित करते है, तो आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य बनेगी | आइये जानते है आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |

सोने चांदी के सिक्के


शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फल देते है, साथ इस दिन सोने चांदी के सिक्के खरीदना शुभ फल देता है | यदि आप सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो आप इन्हे खरीदने के पश्चात माँ लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करे | माँ के सामने सोने चांदी के आभूषणों या सिक्को को रखकर माँ लक्ष्मी की पूजा करे | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है |



मोरपंख


मोरपंख में बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा होती है | इसे सकारात्मकता का भंडार माना जाता है, इसे घर में रखने से भी कई नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है | ऐसे में आप भी घर में मोरपंख अवश्य रखे और माँ लक्ष्मी के पूजन स्थल में भी मोरपंख रखे, इससे माँ लक्ष्मी आकर्षित होती है |

कलश


कलश का पूजा पाठ में अपना अलग महत्व है | देवी देवताओं के पास रखने के इसके कई फायदे बताये गए है | कलश को सकारात्मकता का स्त्रोत बताया जाता है | ऐसे में आप जब भी माँ लक्ष्मी की पूजा करे तब एक कलश भी रखे | इसके लिए आप ताम्बे का कलश ले, उसमे पांच आम के पेड़ के पत्ते और फिर एक नारियल रखे और उस पर एक स्वास्तिक भी बना दे | पूजा पाठ में कलश का इस्तेमाल करने से माँ लक्ष्मी आपसे अवश्य प्रसन्न होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर