Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 फरवरी 2020: इन 04 राशियों पर बनेगी शनि देव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके किसी काम में भाई बहन की मदद मिलने वाली है | कलाप्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ है, किसी समारोह से आमंत्रण आ सकता है | इस राशि के छात्रों को सहपाठी से मदद मिलने वाली है | आज शेयर मार्किट में निवेश के लिए दिन शुभ है | स्वास्थय अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप खुशियों से भरे रहेंगे | आज किसी काम के चलते आप जीवनशैली में परिवर्तन कर सकते है | किसी विशेष कार्य में आपकी मेहनत रंग लाने वाली है | ऑफिस में सहकर्मी आपके विचारो से प्रसन्न रहेंगे | घर का माहौल अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन थकान भरा रहेगा, ऑफिस में अधिक काम रहने वाला है | आपको खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | व्यापार के सिलसिले में किसी से मुलाकात कर सकते है | आप जीवनसाथी के साथ रिश्तो को लेकर भावुक हो सकते है, भावनाओं पर काबू रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | ऑफिस में उच्च अधिकारिओ से बात कर सकते है, उस दौरान आपको अपने हाव भाव पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, आप परेशान हो सकते है | वैवाहिक जीवन में आपको आपसी तालमेल की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | समाज के कुछ लोग आपसे किसी मामले में मुलाकात कर सकते है | आज धन के किसी लेनदेन में आपको बड़ा फायदा होने वाला है | करियर को लेकर की गयी मेहनत शीघ्र ही सफल होने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छे ऑफर मिलने वाले है | संतान से शुभ समाचार मिलने वाला है | क़ानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको कुछ छोटी मोटी चीजों को नजरअंदाज कर जिंदगी में आगे बढ़ने की जरूरत है | ऑफिस में सीनियर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आपको धैर्य रखना चाहिए | इस राशि के छात्र एकाग्रता में कठिनाई महसूस करेंगे | आपके रुका हुआ धन शीघ्र ही प्राप्त होने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप दिन घूमने फिरने में बीता सकते है | इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | सोचे हुए काम समय पर पुरे हो जायेंगे | परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन अच्छा है | ऑफिस में अधिकारीयों के सामने अपनी बात रख सकते है | आज कुछ कामो में थोड़ी मेहनत से ही बड़ा लाभ मिलने वाला है | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप कुछ खरीददारी कर सकते है | कुछ नए लोग आपसे जुड़ेंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका कोई जरुरी काम आज पूरा होने वाला है, जिससे आपका चित्त प्रसन्न रहेगा | किसी नए काम की शुरुआत करने को लेकर आप व्यस्त रहने वाले है | व्यापार को लेकर की गयी यात्रा लाभ पहुंचाने वाली है | अविवाहित जातको के लिए आज का दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन ख़ुशी महसूस करेंगे | कई मामलो में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस का पेंडिंग काम सहकर्मी की मदद से पूरा होने वाला है | आप कुछ लोगो को अपनी योजना के लिए सहमत करने में सक्षम होंगे | आज आप कुछ नयी चीज खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | लेकिन घर में किसी से अनबन होने की सम्भावना है | धन के मामले में आज सावधान रहे | कुछ जरूरी फैसलों में जीवनसाथी को शामिल करना आपसी विश्वास बढ़ाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर