Category Archives:  Spiritual

शनिवार के दिन सुबह ही घर से बाहर कर दे ये चीजे, जानिए शनिदेव से जुडी आवश्यक बाते

Jan 31 2020

Posted By:  Sunny

शनिदेव का जब भी नाम आता है कुछ लोग भयभीत हो जाते है | कई लोग इस बात से भयभीत रहते है कि उनसे कहीं कुछ गलत नहीं हो जाये, जिस वजह से उनसे शनि नाराज हो जाये और उन्हें शनिदेव के कोप का भागी बनना पड़े | प्राचीन धर्म ग्रंथो में शनिदेव को न्यायाधीश भी बताया गया है, क्योंकि शनिदेव व्यक्ति को इसके कर्मो का फल जरूर देते है, चाहे व्यक्ति ने अच्छे कर्म किये हो या बुरे कर्म | ऐसे में कर्मो के अलावा भी कुछ चीजे ऐसी होती है, जिनकी वजह से हमारे जीवन पर शनि देव का प्रभाव पड़ता है | आज हम आपको शनिदेव से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है |




ज्योतिष पर आधारित ग्रन्थ 'जातक पारिजात' में शनिदेव से जुडी महत्वपूर्ण बाते बताई गयी है | इस ग्रंथ में बताया गया है कि शनिवार के दिन अपने घर से कबाड़ की वस्तुए दूर कर देनी चाहिए | घर में रखा कबाड़ गरीबी, बीमारी, मानसिक अशांति का कारण बनता है | 


इस ग्रंथ के अनुसार शनिदेव बेकार पड़ी वस्तुओं, कबाड़ और  पुरानी वस्तुओं के कारक ग्रह है, ऐसे में अगर किसी जातक को किसी भी समस्या या अशांति का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे अपने घर से ऐसी वस्तुओं को शनिवार के दिन दूर कर देना चाहिए |


ऐसा भी बताया गया है कि शनिवार के दिन पुराने वस्त्र, फर्नीचर व बर्तन आदि दान करने से जीवन की कई बाधाएं दूर होती है | इसके अलावा शनिवार की शाम के समय लोहे का सामान और नीले या भूरे रंग के कपडे का सफाई कर्मी को दान करना शुभ फल देता है |



शनिवार के दिन रखे इन बातो का ख़ास ख्याल


शनिवार के दिन घर की अच्छी तरह सफाई करे, घर के किसी भी कोने में गंदगी नहीं होनी चाहिए |

घर में रखे किसी भी कबाड़ को घर से बाहर कर दे |

बिजली के खराब पड़े उपकरणो को या तो ठीक करा ले या बेच दे |

शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाना ना भूले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर