Category Archives:  Gallery

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद इन फिल्मो ने रचा इतिहास, बाद में बन गयी पसंदीदा

Feb 01 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली फिल्मो के बारे में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप | हालाँकि कई बार किसी सितारे की वजह से कई फिल्मे कहानी में दम ना होने के बावजूद भी चल पड़ती है | वहीँ कुछ फिल्मे ऐसी भी होती है, जो अच्छे कंटेंट के होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुहं गिरती है | आज हम आपको ऐसी कुछ फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुयी | लेकिन बाद में लोगो की पसंदीदा फिल्म बन गयी और बॉलीवुड में ये फिल्मे सदाबहार फिल्मे बन गयी |

अंदाज अपना अपना


बॉलीवुड के बड़े कलाकारों जैसे सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन को लेकर बनी ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुयी | लेकिन बाद में लोगो ने इसे खूब पसंद किया, आज भी टीवी पर लोग इसे देखना पसंद करते है |



पाकीजा


बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुयी | इस फिल्म को बनने में 14 साल लगे, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी | लेकिन बाद में बेस्ट क्लासिक फिल्मो में गिनी जाने लगी |

शोले


आपको जानकर हैरानी होगी कि शोले फिल्म रिलीज़ के 2 हफ्तों तक बिलकुल नहीं चली | इससे डायरेक्टर रमेश सिप्पी बहुत परेशान थे | फिर बाद में इस फिल्म के क्लाइमेक्स को बदला गया और अमिताभ को जिन्दा दिखाया गया, तब कहीं जाकर ये फिल्म चल पायी थी |

दिल से


मणिरत्नम निर्देशित ये फिल्म पहली इंडियन फिल्म थी जो UK बॉक्स ऑफिस में टॉप 10 में शामिल हुयी थी | इसे कई अवार्ड भी मिले, इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते है, पर ना जाने क्यों ये फिल्म फ्लॉप साबित हुयी |

अग्निपथ (1990)


इस फिल्म में अमिताभ ने मुख्य भूमिका निभाई थी | इस फिल्म के सुपरहिट होने की पूरी सम्भावना थी, लेकिन ये फ्लॉप साबित हुयी | हालाँकि इस फिल्म के डायलॉग बहुत फेमस हुए थे, बाद में फिल्म भी फेमस हुयी | जानकारी के लिए बता दे 2012 में आयी फिल्म ऋतिक की फिल्म अग्निपथ इसी का रीमेक थी |



लम्हे 


अनिल कपूर की इस फिल्म की स्टोरी बेहद ही रोचक थी | इसमें अनिल कपूर को जिस लड़की से प्यार होता है, उसके मरने के बाद उसकी हमशक्ल बेटी से फिर से अनिल कपूर को प्यार हो जाता है | ये फिल्म फ्लॉप साबित हुयी, लेकिन बाद इस फिल्म को बेस्ट क्लासिक्स में गिना जाने लगा |

सिलसिला


यह फिल्म बड़े सितारों को लेकर बनाई गयी थी, जैसे अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जया भादुरी और  रेखा | ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जो कि फ्लॉप साबित हुयी | वैसे ये रोचक है कि फिल्म में अमिताभ, रेखा और जया के बीच लव ट्राइंगल था, जो कहीं ना कहीं इनकी असल जिंदगी में भी घटित हुआ था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर