Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 फरवरी 2020: इन 4 राशियों के जातको का चमकेगा भाग्य, जानिये अपनी राशि का हाल....

Feb 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आपके दैनिक कार्यो में आज थोड़ी अड़चन आ सकती है | ऑफिस के माहौल में थोड़ा बदलाव महसूस कर सकते है | इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | ऑफिस में किसी से बहस होने की सम्भावना है | आज उधार धन के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप कुछ नया सीखने वाले है, इस वजह से आप व्यस्त भी रह सकते है | आज किसी को उधार धन देना आपकी आर्थिक स्थिति को गड़बड़ा सकता है | किसी मामले में रिश्तेदार आपके विचारो का विरोध कर सकते है | आज आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में किसी काम में आपको सहकर्मी का साथ मिलने वाला है, समय आने पर आपको भी दुसरो की मदद करनी चाहिए | आपके मन में किसी स्थिति को लेकर शंका हो सकती है | आज शाम को मित्र के साथ मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के छात्रों को किसी विषय में आ रही समस्या हल होने वाली है | कुछ अटके हुए कामो में मिली सफलता से आप प्रसन्न होंगे | बच्चो के साथ अच्छा समय बिताएंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सामंझस्य स्थापित करने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज दुसरो के सामने अपने विचारो को प्रकट करने में सफल होंगे, आपके विचार प्रभावी होंगे | व्यवसायी किसी मीटिंग का हिस्सा बन सकते है, आपको इससे लाभ मिलने वाला है | जीवनसाथी की सफलता आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज परिवार के किसी काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | कुछ मामलो में आप असहाय महसूस कर सकते है, चिंता ना करे समय पर मदद मिल जाएगी | हो रहे अधिक खर्चो को लेकर आप विचार कर सकते है | आज आप घर के बड़ो की सलाह को सुनना चाहिए |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन शुभ है | आज आपको अचानक धनलाभ होने के आसार बन रहे है, अटका हुआ धन मिलने वाला है | किसी काम में मित्र से सलाह ले सकते है | आपका कोई काम आपके आस पास के लोगो पर अच्छा असर डालेगा | किसी निर्णय में परिवार का सहयोग मिलने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको ऑफिस में उपहार मिलने वाला है, इससे आप उत्साह से भरे रहेंगे | आज किसी पार्टी में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है, जिसके धन कमाने के मामले में विचार आप जैसे है | बच्चो के लिए कुछ नयी चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होने वाली है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने वाला है | दोस्तों के साथ किस काम को लेकर विचार शेयर कर सकते है | मीडिया से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन बेहद शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपके काम समय पर पुरे हो जायेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | आज घर में किसी मेहमान के आने की सम्भावना है, आप उनके साथ घूमने जा सकते है | आप पर किसी बड़ी जिम्मेदारी के आने की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा | ऑफिस में कुछ कामो में अधिक व्यस्त रह सकते है | आपके करियर में आज का दिन अहम साबित होने वाला है | आज के दिन किसी काम में जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है | आज घर से निकलते समय माता पिता का आशीर्वाद ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर