Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 फरवरी 2020: आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे ये 3 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल....

Feb 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है | आपको आज धनलाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपको दोस्तों से किसी मामले में मदद मिलने वाली है | आज आपको सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है | स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी कोई योजना पूरी होने वाली है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, कोई नयी डील कर सकते है | घर में रिश्तेदार के आने की सम्भावना है, आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते है | आज आपको किसी मामले में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, ये आपके लिए शुभ संकेत है | इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात के समय आपको सावधान रहने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहने वाला है | कारोबार के सिलसिले में यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है | किसी कार्य की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है | आर्थिक लिहाज से स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | व्यापारी वर्ग को बड़ा धनलाभ होने की सम्भावना है | आज आप करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते है | माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी परफॉरमेंस के चलते आपको अच्छी सफलता मिलने वाली है | आपके सकारात्मक व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे | किसी काम में घर के बड़ो की सलाह ले तो बेहतर है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए थकान भरा रहने वाला है | घर के किसी काम से लम्बी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में आज किसी काम में आपका अनुभव काम आने वाला है | आज आप भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है | बच्चो की सफलता से गर्व महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको दिन शानदार रहने वाला है | आपकी जीवनशैली में आज कोई बड़ा बदलाव आने वाला है, आपके लिए शुभ साबित होगा | कुछ नए लोगो से मुलाकात आपको व्यापार में मदद करने वाली है | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रसन्न होगा | कोई नयी चीज खरीद सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज इस राशि के छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है, कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | रोजगार की तलाश कर रहे युवाओ की तलाश शीघ्र ही पूरी होने वाली है | कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद मांगने वाला है | जीवनसाथी के साथ लम्बे समय बाद रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपकी कोई बड़ी समस्या आज सुलझने वाली है, जिस वजह से आप प्रसन्नता से भरे रहेंगे | ऑफिस में किसी काम में आपको सीनियर्स से मदद मिलने वाली है | आज धन की बड़ी राशि के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन आज खुशनुमा रहेगा | आपकी मेहनत आज रंग लाएगी | आपके उदार व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे | उधार दिया धन मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज आपका झुकाव प्रेम प्रसंगो की तरफ हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रुपरेखा तैयार कर सकते है | ऑफिस मे सहकर्मी आपसे खुश दिखाई देंगे | आपका कोई काम समाज में आपकी इज्जत बढ़ाने वाला है | जीवनसाथी के साथ उलझते रिश्ते को सुलझाने का समय है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर