Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों के अनुसार इन कामो को करने से घटने लगती है आयु, कहीं आप तो नहीं करते ये काम

Feb 02 2020

Posted By:  Sunny

प्राचीन पुराणों और शास्त्रों में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जो हमारे जीवन पर किसी ना किसी प्रकार से प्रभाव डालती है | हमारे कुछ कर्मो का फल ऐसा होता है जिनकी वजह से हमे जीवन में किसी ना किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है | ये कर्म बुरे कर्मो की श्रेणी में आते है, इनकी वजह से जीवन में परेशानी के साथ साथ आयु पर भी असर पड़ने लगता है | शास्त्रों में कुछ ऐसे कर्मो के बारे में बताया गया है, जिनकी वजह से हमारी उम्र कम होने लगती है, आज हम आपको उन्ही कर्मो के बारे में बताने जा रहे है | ऐसे में आप भी इनमे से किसी कार्य को करते है तो आज ही छोड़ दे |


महाभारत के अनुसार जो लोग धर्म का अपमान करते है, धर्म की मर्यादा और उसूलो का उल्लंघन करते है | ऐसे लोगो की आयु कम होने लगती है |

ऐसा भी बताया जाता है कि स्वयं की साफ सफाई पर ध्यान ना देने वाला, दूषित रहने वाला व्यक्ति स्वयं अपनी कम होती उम्र का कारण होता है |

चढ़े सूर्य को कभी भी आँख उठाकर नहीं देखना चाहिए, इससे उम्र कम होती है | साथ ही व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त करता है |

माना जाता है कि जो व्यक्ति दुसरो से मांगकर वस्त्र ग्रहण करता है, मांगकर भोजन करता है और बिना जांचे जल का ग्रहण करता है | ऐसे व्यक्ति की उम्र धीरे धीरे कम होने लगती है |



शास्त्रों के अनुसार घास के ढेर पर या कब्र पर बैठना शुभ नहीं है | ये नजदीक आते मृत्यु के समय का सूचक माना जाता है | 

दिन के समय सम्भोग करना सही नहीं माना गया है, ऐसा करने से उम्र कम होने लगती है |

बताया जाता है कि दक्षिणमुखी घर बीमारी का घर होता है, ऐसे घर में रहने वाले लोग किसी ना किसी रोग या समस्या से घिरे रहते है | जिस वजह से उनकी आयु धीरे धीरे कम होने लगती है |

अधिक क्रोध करने, हिंसा करने और गृह कलेश की वजह से घर से माँ लक्ष्मी की कृपा चली जाती है, तथा ऐसे व्यक्ति का मृत्यु समय से पहले दरवाजा खटखटाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर