Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 फरवरी 2020: धनु राशि के जातको पर आने वाली है बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | घर में किसी रिश्तेदार के लम्बे समय बाद आने की सम्भावना है | इस राशि के स्टूडेंट्स को आज सकारात्मक परिणाम मिलने वाले है | आप अपने दोस्तों के साथ नए व्यापार को शुरू करने का विचार कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | ऑफिस में आपको अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा | आज आप अपने निजी काम की जिम्मेदारी अपने भाई को दे सकते है | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सामंझस्य बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके कुछ कामो में रुकावट आ सकती है, आप चिंता में पड़ सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज किसी अनजान पर धन के मामले में भरोसा ना करे | लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, बाहर डिनर के लिए जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | आज व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ होने वाला है | किसी काम की वजह से की गयी भागदौड़ थकान का कारण बन सकती है | विवाहित जातको को संतान प्राप्ति के योग बन रहे है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आप कुछ धार्मिक कार्यो में भी योगदान दे सकते है | आज सरकारी कर्मचारियों को बड़ा लाभ होने वाला है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के चलते उत्सव का माहौल रहेगा | कुछ मामलो में आपको अपनी सूझबूझ का प्रयोग करना चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज आपकी मुलाकात किसी दोस्त से होने वाली है | आप प्रसन्न महसूस करेंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा, आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते है | आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में और मजबूती आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | कुछ कार्यो में आज बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते है | आज के दिन आप किसी पर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न बनाये | कुछ कामो में अधिक खर्चे होने वाले है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा है | आप व्यापार में कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते है | आपको जिससे मदद की उम्मीद है, समय पर आपको मदद मिल जाएगी | करियर से जुड़े कुछ नए अवसर मिलने वाले है, मौका हाथ से ना जाने दे | दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | आप पर कुछ नयी जिम्मेदारियां आने वाली है, जिन्हे आप आसानी से निभा सकेंगे | ऑफिस में सहकर्मी आपके विचारो से प्रसन्न होंगे | उधार धन के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है, भरोसेमंद व्यक्ति को ही उधार धन दे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते है, वहां आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित लोगो से होने वाली है | इस राशि के छात्र पढाई में एकाग्रता में कठिनाई महसूस कर सकते है | कारोबारियों को इच्छा के अनुसार परिणाम नहीं मिलने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में छोटी नोकझोक हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन बेहतरीन है | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है, शिक्षकों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | किसी सामाजिक संस्था का हिस्सा बन सकते है | किसी काम में हो रहे अधिक खर्चो को लेकर आप विचार कर सकते है | आज दाम्पत्य जीवन में ताजगी भरने का दिन है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन आज ठीक रहेगा | ऑफिस में अधिक काम रह सकता है, जिस कारण आपको देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | आज किसी शख्स की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है | आपको दोस्तों के साथ समय बीतने चाहिए, अच्छा महसूस करेंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर