Category Archives:  Spiritual

जानिए प्रत्येक दिन किस समय लगता है राहु काल, इस अवधि में कभी ना करे ये काम

Feb 03 2020

Posted By:  Sunny

राहु काल की अवधी को बहुत ही अशुभ अवधि माना जाता है | इस अवधि के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है | जानकारी के लिए बता दे राहु काल का कोई निश्चित समय नहीं है, ये प्रत्येक दिन अलग अलग समयों पर लगता है | हालाँकि प्रत्येक दिन इसकी अवधि डेढ़ घंटे की ही होती है | 


शास्त्रों में राहु को अशुभ ग्रह बताया गया है, साथ ही ये भी बताया गया है कि राहु काल के दौरान किसी भी शुभ काम को नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे काम बिगड़ जाते है | ऐसे में आज हम आपको राहु काल से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है |



राहु काल के लगने का समय

  • रविवार शाम 4:30 से 6:00 
  • सोमवार सुबह 7:30 से 9:00
  • मंगलवार दोपहर 3:00 से 4:30 
  • बुधवार दोपहर 12:00 से 1:30
  • गुरुवार दोपहर 1:30 से 3:00 
  • शुक्रवार सुबह 10:30 से 12:00
  • शनिवार सुबह 9:00 से 10:30 


राहु काल के दौरान ना करे ये काम

  • राहु काल के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा पाठ या हवन ना करे |
  • राहु काल की अवधि में नए वस्त्र ना ही खरीदे और ना ही धारण करे |
  • राहु काल की अवधि के दौरान यात्रा करने से बचे |
  • राहु काल की अवधि के दौरान किसी भी वस्तु का क्रय विक्रय ना करे |
  • इस अवधि में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य ना करे जैसे विवाह, सगाई, ग्रह प्रवेश आदि |
  • राहु काल के दौरान वाहन, आभूषणों की खरीदारी से बचे |
  • इस अवधि के दौरान मकान का निर्माण कार्य आरम्भ ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर