Category Archives:  Gallery

ये है ब्रह्माण्ड की सबसे खूबसूरत महिला, 4 बच्चो की हैं माँ...

Feb 04 2020

Posted By:  Sunny

प्रत्येक वर्ष महिलाओं की सुंदरता और उनकी चतुराई से जुडी प्रतियोगिताएं होती रहती है | हर साल मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स और प्रत्येक देश में ऐसी कई प्रतियोगिता होती है, जैसे हमारे देश में मिस इंडिया की प्रतियोगिता होती है | इस प्रतियोगिता में जो भी जीतता है उसे मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स या मिस वर्ल्ड जैसे ख़िताब मिलते है |


ऐसी ही एक प्रतियोगिता होती है मिसेज क्लासिक यूनिवर्स, जिसे जितने वाली महिला मिसेज क्लासिक यूनिवर्स कहलाती है | साल 2020 की इस प्रतियोगिता को रूस की 43 वर्षीया क्सेनिया वेरबिटकाया ने अपने नाम कर लिया है | 




साल 2020 में इस प्रतियोगिता का आयोजन बुल्गारिया के सोफ़िया में किया गया था | क्सेनिया वेरबिटकाया रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की रहने वाली है |


जानकारी के लिए बता दे क्सेनिया वेरबिटकाया ने साल 2019 में मिस सेंट पीटर्सबर्ग का ख़िताब अपने नाम किया था | इस उपलब्धि के बाद उन्हें रूस की तरफ से मिसेस क्लासिक यूनिवर्स का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला |




प्रतियोगिता में टैलेंट राउंड में क्सेनिया ने एक स्पेनिश गाना गाकर समां बाँध दिया था | इस प्रतियोगिता के आखिरी चरण में क्सेनिया ने कोकोशनिक हैट पहनी थी |


मिसेज क्लासिक यूनिवर्स की हुयी इस प्रतियोगिता में भाग लेने की शर्ते है, जैसे भाग लेने वाली महिला की उम्र कम से कम 40 वर्ष हो, वह शादीशुदा हो साथ ही अपने करियर को लेकर भी महत्वकांशी हो |


जानकारी के लिए बता दे क्सेनिया पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट है और वो चार बच्चो की माँ है | जिनमे 3 लड़कियां और एक लड़का है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर