Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 फरवरी 2020: आज सिंह राशि वालो पर भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से आर्थिक स्थिति सम्भलने वाली है | कोई दोस्त मिलने घर आ सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में तालमेल बैठेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | नौकरीपेशा जातको को तरक्की से जुडी सुचना मिलने वाली है | व्यापारियों को आज शुभ अवसर मिलने वाले है | सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ने वाली है | छात्र पढाई में रूचि लेंगे | आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कुछ धार्मिक कार्यो में आप ऊर्जा लगा सकते है | व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | ये आपको फायदा पहुंचाएगी | किसी काम में जीवनसाथी के सहयोग से आप उत्साहित रहेंगे | व्यापार में आपको अनुभवियों की सलाह लेनी चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम की धीमी गति की वजह से आप परेशान हो सकते है | व्यापार के सिलसिले में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है | किसी को लेकर अपनी राय दूसरे से शेयर ना करे | आज तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी से अनबन होने की सम्भावना है, जिस वजह से आपका मूड भी खराब रहेगा | ऑफिस में निजी बाते शेयर ना करे | आपके गुस्से की वजह से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है | जल्दबाजी में आज के दिन कोई बड़ा फैसला ना ले |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन आज उत्तम है | कुछ दोस्तों के साथ आप घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आपकी धन से जुडी कोई बड़ी समस्या आज सुलझने वाली है | आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि से आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे | लवमेट से आज सरप्राइज मिलने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज किसी मामले में बेहतर सलाह मिलने वाले है | कहीं बड़ा निवेश करने जा रहे है तो अनुभवी की मदद ले तो बेहतर है | आज किसी अनजान की मदद करना आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन आज अनुकूल रहेगा | पिताजी किसी निर्णय को लेने में आपको सलाह दे सकते है | ऑफिस में उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे | धार्मिक कार्यो की ओर रुझान रह सकता है | आपके व्यवहार के चलते नए लोग आपसे जुड़ेंगे | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपकी कोई योजना सफल होने वाली है, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बीता सकते है, जिससे रिश्तो में मिठास आएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे, कुछ चीजों की आज आप खरीददारी करने वाले है | करियर के मामले में आज किसी से अच्छी सलाह मिलने वाली है, अमल करने की जरूरत है | धन के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज की अधिक व्यस्तता सेहत प्रभावित कर सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी सरकारी काम में पहचान के व्यक्ति से मदद मिलने वाली है | इस राशि के विद्यार्थी को शिक्षकों से मदद मिलने वाली है | कुछ प्रभावशाली लोगो से मुलाकात आपको भविष्य में लाभ पहुंचने वाली है | आज जरूरतमंद को दान करे, दिन अच्छा गुजरेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कई काम समय पर पुरे होने वाले है | ऑफिस में काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही मनमुटाव की स्थिति को दूर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर