Category Archives:  Spiritual

किसी भी वस्तु का दान करने से पहले जान ले ये जरुरी बाते, जानिए किन वस्तुओ का दान.....

Feb 04 2020

Posted By:  Sunny

दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है, सबसे बड़ा धर्म माना गया है | हम प्राचीन काल से चली आ रही धर्म कथाओं में भी दान का महत्व सुनते आ रहे है | शास्त्रों में भी दान के महत्व को विस्तार से समझाया गया है | इनमे कई प्रकार के दानो के बारे में बताया गया है | इन्ही शास्त्रों में कुछ विशेष प्रकार के दानो के बारे में बताया गया है, जिनके करने से कई प्रकार की मुसीबते समाप्त हो जाती है | बताया जाता है कि यदि कुंडली में किसी ग्रह की बुरी दशा चल रही हो तो ग्रह के अनुसार दान करने से ग्रह की बुरी दशा समाप्त हो जाती है | आज हम आपको दान से जुड़े नियम और इससे जुडी अन्य जानकारी देने जा रहे है |



दान करने से जुड़े नियम
  • शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी कमाई का 10% हिस्सा जरूर दान करना चाहिए |
  • दान का असली फल तभी मिलता है, जब दान गरीब व्यक्ति या पंडित को किया जाये |
  • दान का उत्तम समय सुबह का माना गया है, इसीलिए हमेशा दान सुबह के समय ही करे |
  • कभी भी किसी से धन उधार लेकर या वस्तु उधार लेकर उसका दान ना करे, दान हमेशा स्वयं की कमाई या स्वयं की वस्तु का करना चाहिए, तभी दान का सही फल मिलता है |
  • दान हमेशा शांत और प्रसन्न मन से करना चाहिए ना की दुखी और क्रोधित मन से |



दान की विधि
  • दान की विधि के अनुसार आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और सूर्य देव को अर्घ्य दे | इसके पश्चात् दान की वस्तुओं को भगवान के चरणों में रखे और फिर भगवान की पूजा करे |
  • इसके बाद आप उन वस्तुओं का दान करे, एक बात ध्यान रखे कि दान के साथ कुछ धनराशि का भी दान करे |
  • दान करने से पहले से पंडित की मदद से दान का उचित समय जान ले |
  • जानकारी के लिए बता दे मकर सक्रांति, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन दान करना सबसे शुभ माना गया है |


इन वस्तुओं का करे दान
  • शास्त्रों में 10 चीजों के दान को सबसे उत्तम दान माना गया है, ये निम्न प्रकार है गाय, भूमि, तिल, स्वर्ण, चांदी, घी, वस्त्र, अनाज गुड और नमक | इन वस्तुओं का दान शुभ फल देता है |
  • इसके अलावा कुंडली में सूर्य की बुरी दशा होने पर पीली वस्तुओं का दान करे, मंगल के लिए मीठी चीजे दान करे, गुरु की खराब दशा में केलो का दान करे, शुक्र की दशा में मूली का दान करे और शनि की बुरी दशा में काली चीजों, तेल, चप्पल का दान करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर