Category Archives:  Spiritual

इस दिन मनाया जायेगा 2020 में महाशिवरात्रि पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महाशिवरात्रि पूजन की विधि

Feb 04 2020

Posted By:  Sunny

जल्द ही साल 2020 का महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है | महादेव के भक्तो को इस पर्व का बेसब्री से इन्तजार रहता है | इस दिन शिव के मंदिरो को सजाया जाता है, शिव जी का अभिषेक किया जाता है, उन्हें फल फूल अर्पित किये जाते है | शिव रात्रि के दिन सच्चे मन से की गयी महादेव की आराधना मनोकामना जरूर पूर्ण करती है | इस बार साल 2020 में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा | ऐसे में हम आपको महाशिवरात्रि से जुड़े शुभ मुहूर्त और पूजन विधि आदि बताने जा रहे है |


दक्षिणी भारत में माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है, जबकि उत्तर भारत में फाल्गुन माह में मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है | हालाँकि भारत के इन दोनों ही क्षेत्रो में महाशिवरात्रि का त्यौहार एक ही दिन मनाया जाता है |



शिवरात्रि पूजन मुहूर्त

इस वर्ष महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी की शाम को 5:20 पर आरम्भ होगा और 22 फरवरी 7:02 पर समाप्त होगा |
महाशिवरात्रि के पूजन का मुहूर्त शाम को 6:41 बजे से 12:52 तक रहेगा |

महाशिवरात्रि की पूजन विधि

  • महाशिवरात्री के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले और शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करे |
  • अभिषेक से पहले शिव जी को जल अर्पित करे, इसके बाद घी, दही, शक्कर और शहद शिवलिंग पर अच्छी तरह लगाए | इसके बाद दूध से शिवलिंग का अभिषेक करे और बाद में जल से शिवलिंग को साफ़ करे |
  • इसके पश्चात् शिवलिंग को चन्दन का तिलक लगाए और फूल और बेलपत्र अर्पित करे | इसके बाद घी का दीपक जलाये और शिवलिंग के सामने रख दे |
  • अब माँ पार्वती को लाल रंग की चूड़ी और सिंदूर अर्पित करे |
  • इसके बाद शिव जी से जुड़े मंत्रो का उच्चारण करे और उनकी पूजा करे |
  • अब मन में महाशिवरात्री के दिन व्रत रखने का प्रण ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर