Category Archives:  Spiritual

एक पुरुष को अपने जीवन में इन 3 चीजों को लेकर हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए, जानिए

Feb 05 2020

Posted By:  Sunny

शादी एक इंसान की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होती है | अक्सर सुनने में आता है कि लोग कहते है शादी के बाद लड़की की जिंदगी बदल जाती है, पहले सी नहीं रहती | अब ये सिर्फ लड़की के मामले में कहना सही नहीं है, लड़को की जिंदगी पर भी उनकी शादी का प्रभाव पड़ता है | शादी के बाद लड़को पर जिम्मेदारियां आ जाती है, उन पर हर चीज को लेकर दबाव बनने लगता है | अपनी जिंदगी में आगे होने वाली चीज पर पर लड़को को ही निर्णय लेना पड़ता है | कई बार ऐसा होता है जब कई पुरुष अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते निभाते भटक जाते है, वह अपने जीवन में कुछ चीजों से संतुष्ट नहीं होते है |




ऐसे लोगो के लिए आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कुछ बातो का जिक्र किया है | चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बाते बताई गयी है, जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक है | चाणक्य नीति में दाम्पत्य जीवन से जुड़े कई श्लोक व दोहे बताये गए है | इन्ही में से एक दोहा है जिसमे मनुष्य को अपने जीवन में 3 चीजों को लेकर संतोष करने अर्थात संतुष्ट होने को कहा गया है |

तीन ठौर संतोष कर, तिय भोजन धन माहिं। 
दानन में अध्ययन में, जप में कीजै नाहिं।।

जीवनसंगिनी


चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनी जीवनसंगिनी अर्थात अपनी पत्नी से संतुष्ट रहना चाहिए, उसी के साथ अपना प्रेम बांटना चाहिए | यदि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी स्त्री के पीछे जाता है, उससे संबंध रखता है, तो उस व्यक्ति का नाश निश्चित है | इससे उसका जीवन भी बर्बाद होता है, साथ ही उसका रिश्ता भी टूट जाता है और ये समाज में तिरस्कार का कारण बनता है | 

भोजन


चाणक्य के अनुसार हमे अपने घर में मिलने वाले भोजन से संतुष्ट रहना चाहिए | किसी दूसरे के घर में बन रहे भोजन का लालच नहीं करना चाहिए | अपने घर का भोजन छोड़कर बाहर का भोजन पसंद करने वाला व्यक्ति बिमारियों से घिरा रहता है | अपने स्वाद को लेकर उसका लालच उसकी खराब सेहत पर आकर रुकता है |



धन


एक व्यक्ति को अपने धन और अपनी आय से संतुष्ट रहना चाहिए | जो व्यक्ति दुसरो के धन पर नजर डालते है, दुसरो का धन हड़पने की योजनाए बनाते है, ऐसी इच्छा रखते है | ये लोग धन के लिए किसी भी हद तक चले जाते है, जो बाद में इनकी परेशानी और विनाश का कारण बनता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर