Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 फरवरी 2020: आज वृषभ राशि के जातको को मिलेगी बड़ी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी खास काम के पुरे होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे | आज कुछ महत्वपूर्ण लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाने वाली है | ऑफिस में सहकर्मियों से मिला सहयोग आपका उत्साह बढ़ाएगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा | व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन शुभ है, आपके निर्णय आज सही साबित होंगे | स्वास्थ्य के लिहाज से आप तंदुरुस्त रहेंगे | संतान से जुड़ा कोई बड़ा शुभ समाचार मिलने वाला है | ऑफिस में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, जिसे लेकर आप व्यस्त रहेंगे | ऑफिस का अधूरा काम किसी की मदद से पूरा होने वाला है | आपके किसी काम के चलते समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मतभेद होने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | आज आपके आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने वाली है | आपको आज के दिन किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए | छात्र दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है | आपको वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाये रखने के लिए गलतफहमियों से बचना चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका शानदार रहने वाला है | आज का दिन महिलाओं के लिए शुभ है, कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | आज आप सामाजिक कार्यो में योगदान दे सकते है | आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उत्तम है | आज आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है | आज आप अपने विचारो से दुसरो को अपनी योजना में शामिल करने में सक्षम होंगे | व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन लाभ प्रदान करने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज किसी निजी काम में परिवार के सदस्य की मदद मिलने वाली है | कुछ सुख सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है | कोई दोस्त आपसे मन की बात शेयर कर सकता है | सेहत के लिहाज से आज आपको सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी कई उलझने सुलझने वाली है | कुछ पुराने मित्रो से मुलाकात आपको प्रसन्नता से भर देगी | आपका अटका हुआ शीघ्र ही आपको मिलने वाला है | परिवार में कोई ख़ुशी आने वाली है, जिससे उत्साह का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन बेहतरीन रहेगा | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आप प्रसन्नता से भर उठेंगे | परिवार के साथ आप किसी ख़ास मुद्दे पर बात कर सकते है | नए प्रोजेक्ट में मित्रो से अच्छी सलाह मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | व्यवसाय में बड़ा फायदा होने वाला है | ऑफिस में आज काम अधिक रहने के कारण आप किसी निजी काम को भूल सकते है | दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है | लवमेट के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बना सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन अनुकूल रहेगा | आपके कुछ काम पुरे होने वाले है | घर के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | आपके व्यक्तित्व की लोग तारीफ करेंगे | आपको धनलाभ के मौके मिलने वाले है, आपको सचेत रहना चाहिए | आप विवाह में आ रही दिक्क्तों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | घर में मेहमान के आने की सम्भावना है | इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने वाली है | कुछ नए लोग आपसे जुड़ने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर