Category Archives:  Spiritual

माँ गायत्री का चमकारिक मंदिर जहाँ माँ गायत्री की प्रतिमा के तीन पैर है और पानी में तैरती है मूर्ति, जानिए

Feb 05 2020

Posted By:  Sunny

माँ गायत्री से जुड़े गायत्री मंत्र के बारे में सभी जानते है, हम बचपन से ही ही गायत्री मंत्र का गान किसी ना किसी मौके पर कर रहे है | गायत्री मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, ये कई प्रकार की समस्याओं का नाश करता है | गायत्री माता का जिक्र हमे कई वेदो और पुराणों में मिलता है | माँ गायत्री को ब्रह्मा जी की पत्नी भी बताया जाता है |




शास्त्रों में बताया गया है कि एक बार ब्रह्मा जी पृथ्वी लोक पर यज्ञ कर रहे थे, इसमें उन्होंने माँ सरस्वती को आमंत्रित किया लेकिन किन्ही कारणों की वजह से माँ सरस्वती यज्ञ में उपस्थित नहीं हो सकी | अब ये सभी जानते है कि यज्ञ में स्त्री और पुरुष जोड़े के साथ ही शामिल होते है | ऐसे में ब्रह्मा जी ने माँ गायत्री से विवाह कर उनके साथ यज्ञ को संपन्न किया |


आज हम आपको माँ गायत्री के एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ स्थापित माँ गायत्री की मूर्ति विचित्र है | दरअसल ये मंदिर मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या कस्बे में  स्थित है, इस मंदिर का नृसिंह मंदिर है, क्योंकि ये भगवान नृसिंह को समर्पित है | इसके साथ ही इस मन्दिर मे माँ गायत्री की एक मूर्ति भी स्थापित है |


यहाँ स्थापित माँ गायत्री की मूर्ति की मूर्ति के तीन पैर है, इसी वजह से इन्हे 'त्रिपदा गायत्री' भी कहा जाता है | परन्तु ये वाकई में हैरानी की बात है क्योंकि शास्त्रों और पुराणों में तीन बाहु और चार सर वाले देवी देवताओ के अवतार का जिक्र है, लेकिन तीन पैर वाली मूर्ति का कहीं जिक्र नहीं है |




इसके अलावा इस मंदिर में स्थापित भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा भी पानी में नदी के बहाव की उलटी दिशा में तैरती है, जो कि एक चमत्कार से कम नहीं है, जबकि इस पाषाण प्रतिमा का वजन भी 7.5 Kg बताया जाता है | प्रतिवर्ष डोल ग्यारस के दिन इस मूर्ति को पानी तैराया जाता है | आपको जानकर हैरानी होगी कि यहाँ स्थापित माँ गायत्री और भगवान नृसिंह की मूर्ति सदियों पुरानी है |


इस मंदिर के निर्माण से जुडी भी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है, इसका निर्माण कब और किसके द्वारा किया गया कोई नहीं जानता | लेकिन अपने दैवीय चमत्कार के कारण ये मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर