Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 फरवरी 2020: आज सावधान रहे मीन राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपके कुछ कार्यो को लेकर समाज में आपकी तारीफ होगी | व्यवसाय में आया बदलाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है | आप अपने आर्थिक प्लान्स को लेकर विचार किसी से शेयर कर सकते है | सिंगर्स के लिए दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज नौकरीपेशा लोगो के लिए दिन शुभ है | आपको तरक्की से जुडी शुभ सूचना मिलने वाली है | किसी काम के मनमुताबिक पूरा होने के कारण आप प्रसन्न दिखाई देंगे | कुछ नए लोगो से मुलाकात आपको फायदा पहुंचाने वाली है | आपके उदार व्यवहार से लोग प्रसन्न दिखाई देंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज किसी काम में आज घर के बड़ो की सलाह ले सकते है | आज कुछ अनजान लोगो से मुलाकात के समय आपको सावधान रहना चाहिए | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान एकाग्र करने में कठिनाई महसूस करेंगे | ऑफिस में विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप व्यस्त रहने वाले है | करियर से जुडी आपकी उलझन आज सुलझने वाली है | आज व्यापारी कोई बड़ी डील कर सकते है | ये आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगी | आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए | जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है | इस राशि के छात्र कोई प्रोजेक्ट पूरा करने वाले है | व्यापार को बढ़ाने में आपको घरवालों का सहयोग मिलने वाला है | दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा ऑफर मिलने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका मन आज प्रसन्न रहेगा | किसी काम में आपको बड़े अधिकारी की मदद मिलने वाली है | आज किसी काम में थोड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाने वाली है | दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में प्यार बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन आज सामान्य रहेगा | आज आपको अपनी किसी भी योजना को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए | आपको बिज़नेस से जुड़े प्रपोजल मिलने वाले है | मित्र से मुलाकात करने उसके घर जा सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में उतार चढाव की स्थिति बन सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | किसी निजी काम में परिवार के सदस्य की मदद मिलने वाली है | परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताने में सक्षम होंगे | करियर में तरक्की के रास्ते खुलने वाले है | जीवनसाथी मन की कोई बात शेयर कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | हालाँकि किसी काम को लेकर आप परेशान हो सकते है | समाज के कुछ लोगो से मुलाकात कर सकते है | आज धन के उधार लेनदेन से आपको सावधान रहना चाहिए | आज लवमेट के साथ आप यादगार पल बिताने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपको शीघ्र ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | ऑफिस में आपको नयी जिम्मेदार मिलने वाली है, जिसे आप पूरा करने में सक्षम होंगे | आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने वाले है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत आप पर मेहरबान है | आपके कई काम आज पुरे होने वाले है, जिससे आप प्रसन्नता से भरे रहेंगे | आज जीवनसाथी से गिफ्ट में ऐसी चीज मिलने वाली है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी | इस राशि के व्यापारियों को अचानक लाभ की स्थिति बनने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सावधान रहना चाहिए, बॉस किसी मामले में आपको डांट सकते है | घर का माहौल अच्छा रहेगा | आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलने वाला है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर