Category Archives:  Spiritual

आपने ये सपना देखा, मतलब बढ़ने वाली आपकी सैलरी या होने वाली है कोई बड़ी डील

Feb 07 2020

Posted By:  Sunny

सपने देखना आम बात है, इसमें कुछ नया नहीं है लेकिन आपने सपने में क्या देखा ये जरूर मायने रखता है | ज्योतिष के अनुसार कोई भी सपना या स्वप्न बेवजह नहीं होता | ये किसी ना किसी चीज का संकेत होता है, ये जीवन में घटित होने वाले बुरे और अच्छे समय की ओर इशारा होता है | ऐसे में बस व्यक्ति को समझने की जरूरत होती है | ऐसे में अगर आपने घोड़े से जुड़ा कोई सपना देखा है तो इसके कई मतलब हो सकते है, जिनके बारे में आज हम बताने जा रहे है |




स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में यदि आपने एक घोडा देखा है तो ये आपके लिए अच्छे समय की शुरुआत है | सपने में एक घोड़े को घोड़े को देखने का मतलब है कि आपकी जिंदगी आराम से बीतने वाली है तथा किसी भी परेशानी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा |


सपने में एक साथ कई घोड़ो को देखना आपकी किस्मत के चमकने का इशारा होता है | यदि आपने ऐसा सपना देखा है और आप किसी व्यवसाय से जुड़े है तो जल्द ही आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने वाली है | यदि आप नौकरीपेशा है तो जल्द ही तरक्की या वेतनवृद्धि होने वाली है |


यदि अपने स्वप्न में दौड़ते हुए घोड़े को देखा है तो शीघ्र ही आपकी कोई बड़ी परेशानी समाप्त होने वाली है | स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने के दिखाई देने का अर्थ है कि आपको शीघ्र ही कोई बड़ी समस्या का समाधान मिलने वाला है |


स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने स्वप्न में घोड़े की पूंछ देखी है तो इसका आशय है कि शीघ्र ही आपको कोई ख़ुशख़बरी मिलने वाली है | ये आपके करियर, विवाह या किसी से भी संबंधित हो सकती है |




यदि सपने में आपको घोडा आपको मारता हुआ दिखे तो ये आपकी होने वाली पदोन्नति का संकेत है | इसके अलावा यदि आपको घोडा आपका पीछा करता हुए दिखे तो ये जल्द ही आपको मिलने वाले मान सम्मान का संकेत है |


स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में घोडा कमरे में दिखाई दे तो ये शुभ संकेत नहीं है, ये आने वाली परेशानियों का संकेत होता है | इसके अलावा यदि आपको सपने में चोटिल घोडा दिखाई दे तो ये आपके मित्र के जीवन में आने वाली परेशानी का संकेत है |


स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि सपने में मृत घोड़े को देखना जीवन में आने वाली निराशा का संकेत होता है | इसके अलावा अगर आप घोड़े को खरीदने या बेचने का सपना देखते है तो ये शुभ संकेत नहीं है | ये आपको मिलने वाले धोखे की ओर इशारा करता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर