Category Archives:  Spiritual

इस महाशिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार करे इन मंत्रो का जाप, हर मनोकामना पूरी करेंगे महादेव

Feb 08 2020

Posted By:  Sunny

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी 2020 को आने वाला है | महाशिवरात्रि में शिव जी की आराधना की जाती है, कई जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है | महाशिवरात्रि के दिन पुरे देश में इसकी एक अलग ही धूम देखने को मिलती है | ऐसे में लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते है ताकि महादेव की कृपा उनपर बने | ऐसे में अगर आप भी चाहते है कि आप पर भी शिव जी की कृपा बने तो आपके लिए कुछ विशेष मंत्र लाये है | जिनका जाप आप अपनी राशि के अनुसार कर सकते है | इनके जाप से शिव जी आपसे अवश्य प्रसन्न होंगे |




इस तरह करे पूजा

  • महाशिवरात्रि के दिन सवेरे जल्दी उठाकर स्नान कर ले और फिर शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा करे और जल अर्पण करे |
  • इसके बाद शिवलिंग पर दही, घी और शक्कर चढ़ाये |
  • अब दूध से शिवलिंग का अभिषेक करे |
  • इसके बाद अब पुनः जल से शिवलिंग को साफ़ करे और शिवलिंग पर चन्दन का तिलक लगाए और साथ ही तिल, बेल पत्र व फल इत्यादि चढ़ाये |
  • अब शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाये और शिव जी की स्तुति करे |

अपनी राशिनुसार करे इन मंत्रो का जाप


मेष: ॐ विश्वरूपाय नम:

वृष: ॐ उपेन्द्र नम:

मिथुन: ॐ अनंताय नम:

कर्क: ॐ दयानिधि नम:

सिंह: ॐ ज्योतिरादित्याय नम:

कन्या: ॐ अनिरुद्धाय नम:

तुला: ॐ हिरण्यगर्भाय नम:

वृश्चिक: ॐ अच्युताय नम:

धनु: ॐ जगतगुरवे नम:

मकर: ॐ अजयाय नम:

कुम्भ: ॐ अनादिय नम:

मीन: ॐ जगन्नाथाय नम:
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर