Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 फरवरी 2020: आज इन 05 राशियों के जातको को मिलने वाली है बड़ी सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 08 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आपके परिवार में लम्बे समय से चली आ रही समस्या सुलझने वाली है | ऑफिस में आज आपको नया काम मिलने वाला है | इस राशि की महिलाओं को रसोई में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आज ऑफिस में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है | आपकी काबिलियत समाज में आपकी अलग पहचान बनाएगी | नए लोगो से मुलाकात व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है | परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज अपने कुछ कार्यो में समझदारी दिखाने की जरूरत है | आज किसी भी अनजान पर भरोसा ना करे, आपको बड़ा नुकसान हो सकता है | लवमेट के साथ घूमने जा सकते है | आपको सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आज आप ऐसे लोगो से दूरी बनाकर रखे जो आपके कामो में अक्सर रुकावट पैदा करते है | इस राशि के विद्यार्थी सहपाठियों के साथ वक़्त बीता सकते है | लम्बी यात्रा की वजह से थकान हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप ऑफिस में अधिकारीयों को प्रसन्न करने में सक्षम होंगे | किसी महत्वपूर्ण काम में ली गयी माता पिता की सलाह काम आने वाली है आपको अपने व्यर्थ खर्चो पर काबू करने की जरूरत है | साझेदारी में व्यवसाय कर रहे है तो आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके दिन उत्तम है | दोस्तों के साथ आप नए स्टार्टअप का विचार शेयर कर सकते है | घर के किसी काम की जिम्मेदारी आने वाली है, तैयार रहे | किसी रुके हुए काम में किसी रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | अपने काम के साथ आप अपनी सेहत पर ध्यान दे तो बेहतर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप परिवार के साथ समय बिताने वाले है | जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा | आज आपको उधार दिया हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | अपने मन की बात किसी अजनबी से शेयर ना करे तो बेहतर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आर्थिक पक्ष में मजबूती रहेगी | आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है | कोई खास व्यक्ति भविष्य में आपके बहुत काम आने वाला है | आज किसी काम में जीवनसाथी से सलाह ले तो बेहतर है | नौकरीपेशा महिलाओं के लिए दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | इस राशि के कारोबारी किसी बड़ी डील को फाइनल करने वाले है | बचपन के दोस्त से मुलाकात पुरानी यादे ताजा करेगी, आप प्रसन्न महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी काम में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा | आज आर्थिक मामलो में आप कमजोर रह सकते है | आज आपको जीवन के बड़े अनुभव मिलने वाले है, तैयार रहे | किसी रिश्तेदार की पार्टी में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी मामले में बात कर सकते है | ऑफिस में सहकर्मी की मदद से कोई प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है | आपके करीबी किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद कर सकते है | बिज़नेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन सामान्य रहेगा | अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश सफल होने वाली है | आज आर्थिक मामलो में संभलकर रहने की जरूरत है, उतार चढाव की स्थिति बन सकती है | आपसे उम्र में छोटा आपको बड़ी सीख दे सकता है, गौर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर