Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 फरवरी 2020: आज इन 02 राशियों के जातक रहे सावधान, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके रुके हुए कुछ काम पुरे होने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | इस राशि के छात्र मित्र से किसी विषय में मदद ले सकते है | संतान पक्ष से मिली खुशखबरी आपका दिन बना देगी | परिवार के किसी सदस्य से चल रहे मनमुटाव को दूर करने का दिन है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | जॉब चेंज करने की सोच रहे जातको को विदेश में नौकरी का ऑफर मिलने वाला है | करियर के सिलसिले में आप किसी से सलाह ले सकते है | आज आपको किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना चाहिए | भौतिक सुख सुविधा की वस्तु खरीद सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है | किसी सरकारी काम में मदद मिलने से काम जल्दी पूरा हो जायेगा | ऑफिस में आपको प्रोजेक्ट में सावधानी बरतने की आवश्यकता है | मित्रो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम को जल्दी पूरा करने के चक्कर में हड़बड़ाहट ना करे, काम बिगड़ सकता है | आज धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | किसी के सामने अपनी राय रखते है, तो दुसरो की राय को भी महत्व दे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है | इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शुभ है, कुछ खरीदारी करने वाली है | व्यवसाय से जुड़े प्रभावशाली लोगो से होने वाली मुलाकात भविष्य में काम आने वाली है | जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते कायम करने में सक्षम होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट में मित्र की मदद मिलने वाली है | इस राशि के छात्रों को किसी प्रतियोगिता में मदद मिलने वाली है | आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे | नवविवाहित जातक जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर के लिए जाने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको ऑफिस में व्यर्थ के विवादों से दूर रहना चाहिए | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो जानकार की सलाह ले ले | घर के बुजुर्ग धार्मिक स्थल पर जाने की इच्छा जता सकते है | परिवार में किसी से अनबन होने की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन बेहतर है | आज का दिन करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है | अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है | आप कुछ नयी चीजों की खरीदारी करने वाले है | किसी व्यक्ति को लेकर आपकी सोच गलत साबित होने वाली है, आप शर्मिंदा हो सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके कई काम समय से पहले पुरे होने वाले है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता की तारीफ होगी | जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकते है | बिज़नेस में लिए गए आपके फैसले सही साबित होने वाले है | आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा | बेरोजगार जातको को रोजगार के अच्छे अवसर मिलने वाले है | किसी काम में माता पिता का सहयोग आपको उत्साह देगा | आज किसी जरुरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपको अपने पर्स का ध्यान रखना चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन एकदम अच्छा रहेगा | IT से जुड़े लोगो को अच्छी सफलता मिलने वाली है | घर में आयोजित किये गए धार्मिक कामो में आपको पडोसी की मदद मिलने वाली है | आप किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज के दिन आपको किसी से किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए | साथ ही किसी भी अनजान से मदद ना ले, आपको बड़ा नुकसान हो सकता है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को नए प्रोजेक्ट में सहकर्मी की मदद मिलने वाली है | उधार धन के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर