Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 मार्च 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 7 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Mar 16 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 17 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपकी स्थिति कुछ हद तक खराब रह सकती है | स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, फलस्वरूप कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते है | आप किसी दूर की यात्रा पर निकलने का सोच सकते है | आर्थिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी | आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते है | आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि हो सकता है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
कार्य-व्यापार अच्छा रहेगा, आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है | नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी | छोटी-मोटी यात्राएं भी सभंव हैं | गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं | स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा | किन्तु इस समय माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना आपके लिए जरूरी होगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है | व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी | कार्यस्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए | पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान होना पड़ सकता है | जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सबंधित कुछ चिंता आपको परेशान कर सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज का दिन मिश्रित प्रभाव प्रदान करने वाला है | आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके प्रचुर लाभ प्राप्त कर सकते हैं | आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है | किन्तु पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी | परिवारिक सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे | स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से आप परेशान हो सकते हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आप सभी आर्थिक गतिविधियों में आपकी जीत निश्चित है | नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है | विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक कोई लाभ मिल सकता है | आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं | पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे | आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं रहेगा है | आज कार्यों में देरी और बाधाएं आपको परेशान करेंगी | हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक रहने वाला है | अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें सकते है | आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है | मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों की अवधि है | इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं | आपको अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत का आवश्कता है | वित्तीय मुद्दों को हल करने में आपको कुछ समय लग सकता है | कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच विचार कर लें | पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग करके अपने सभी कामों को पूरा कर सकते है | रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं | आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आज आपका किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा | चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी | अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है | आपको अपनी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा | प्रेमी जोडों के लिए दिन सुखमय रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के जरिए बनेंगे | आपके भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं | आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ सकता है | आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है | प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है | विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
उच्च अधिकारीयों से मधुर संबंध बनाकर रखें, आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें | नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं | यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहाँ तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं | संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है, परीक्षा-प्रतियोगिता या नयी नौकरी के साक्षात्कार के लिए यह मध्यम समय है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है | आयात-निर्यात, विदेशी कार्य -व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है यह आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें | जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें | घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है | आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है |


दोस्तों, यह था 17 मार्च 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | परमात्मा की कृपा आप सब पर बनी रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर