Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 अगस्त 2019; आज शनिदेव इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Aug 09 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 10 अगस्त 2019 शनिवार का राशिफल क्या कहता है |
 

मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है | परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं | अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर लें | माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे | पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आज फायदेमंद साबित हो सकता है | छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा | गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, आपको हर काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन शानदार रहने वाला है, जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है | वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है | आपका उत्साह बना रहेगा, मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | मन्दिर में हरे मूंग का दान करें, आपका उत्साह बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप बिजनेस में नई चुनौतियों से निपट सकते हैं | रुके हुए ज्यादातर काम आज पूरे हो जायेंगे | ऑफिस में काम कर रहे लोगों से किसी प्रोजेक्ट को लेकर सलाह मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी समझ से फैसले लेने की जरूरत है | आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी चाहिए | परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा | स्टूडेंट के लिये आज का दिन अच्छा है | मन्दिर में गुड़ दान करें, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है | किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपके काम में जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है | आपको लोगों से ज्यादा बहस करने से बचना चाहिए | जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं | आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए | पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा | श्री गणेश की आरती करें, दिन अच्छा गुजरेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं | महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है | आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है | आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है | मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा | दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा | किसी छोटी बच्ची के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं | आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है | आज आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे | कुछ जरूरी लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है | आज आप किसी पारिवारिक काम के लिये दोस्तों से मदद ले सकते हैं | जो लोग मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का मौका मिल सकता है | श्री गणेशाय नमः मंत्र का 5 बार जप करें, आपकी मीटिंग सफल रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है, व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होना तय है | आज आप घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं | घर के लिये कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं | लेकिन ध्यान रहे जो भी करें, अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर करें | ऑफिस में सीनियर के साथ इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना चाहिए | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं | आज सब लोग आपके लिये बहुत मददगार रहेंगे | किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है | आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए | माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे | संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | मंदिर में मिश्री का दान करें, आपको सब लोगों का साथ मिलेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज का दिन आपको फायदा दिलाने वाला रहेगा, व्यापारी वर्ग का रूका हुआ काम आज तेजी के साथ आगे बढ़ेगा | आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी | जो वकील हैं, आज उन्हें किसी महत्वपूर्ण केस में सफलता मिलेगी | पार्ट्नर के साथ कोई नई मूवी देखने जा सकते हैं | जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी | भगवान शिव को जल अर्पित करें, पढ़ाई में मन लगेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी | जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज थोड़ा संभलकर काम लेना चाहिए | आपको किसी भी तरह की जिद या बहस करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है | सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा | पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है | श्री गणेश जी को दूर्वा चढाएं, आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है | आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा, आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है | परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा | जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है | बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा | किसी बुजुर्ग महिला को भोजन करायें, समन अच्छा रहेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है | जो लोग इलेक्ट्रॉनिक के काम से जुड़े हैं, आज उनके काम में बड़ा बूस्ट आ सकता है | इंजिनियरिंग की जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा | आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी | आज अपने किसी पुराने मित्र के साथ घूमने भी जा सकते हैं | किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपका करियर अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर