Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 अगस्त 2019; आज शनिदेव इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Aug 16 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 17 अगस्त 2019 शनिवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा | इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे | इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे | अचानक घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में कुछ बदलाव आयेगा | मंदिर में फल दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंग |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिल सकती है | सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा | इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं | किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी | आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है | शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए | किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए | इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है | आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं | आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए | आज स्वास्थ्य में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी रहेगी | जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज का दिन यात्रा में बीत सकता है, ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है | आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे | इससे आपका मन खुश रहेगा | इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है | रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है | परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं | विष्णु जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है | आपको सभी काम में सफलता मिलेगी | आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा | परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है | सामाजिक मेल- जोल के मौके मिल सकते हैं | विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को पढाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है | आर्थिक स्थिति सामान्य बना रहेगा | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके काम पूरे हो सकते हैं, काम की गति बनी रहेगी | आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे | मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं | इस राशि के अविवाहितों अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है | कारोबार मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं | व्यापार में अचानक से धनलाभ होगा | अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं | मंदिर में इलायची दान करें, आपके सभी काम बनेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है, आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं | परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है | छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है | बड़ों से आपको कोई खास सलाह मिल सकता है, आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए | शिव मन्दिर में नारियल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है, आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें | अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है | काम की वजह से आप परिवार को समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा | किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है | गाय को रोटी खिलाएं, काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे | पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा | रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं | दिनभर मस्ती रहेगी | आपको किस्मत का साथ मिलेगा | आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा | ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, आपके काम समय पर पूरे होंगे | आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं | आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी | स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं | घर के काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी | रिश्ते बेहतर रहेंगे | तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन जीवन किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा | आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा | परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे | रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा | आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे | इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा | इस राशि के मैनेजर अपने कार्य भार को  अच्छे से संभालेंगे | शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर