Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अगस्त 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Aug 17 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 18 अगस्त 2019 रविवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे, कामकाज में आपको सफलता मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा | आज का दिन व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी | ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी | आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं | किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है | दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी | आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है | संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा | हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी |  

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे | आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं | आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए | प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे | अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए | हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब बेहतर होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे | इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है | आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे | आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है | सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा | मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, जीवन में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे | किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी | करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | किसी काम के पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी | हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा | आपको व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा | लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी | आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी | माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं | वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है | साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए | अपने गुरु को प्रणाम करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो पूरा हो जायेगा | आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा | घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं | इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा | आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे | मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, लोगों के साथ अच्छे सम्पर्क बनेंगे | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज पारिवारिक काम को पूरा कर लेंगे, आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे | सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा | आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है | आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है | मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपको जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी । कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है | पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है | आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा | दाम्पत्य संबंधों में भी भरपूर मधुरता रहेगी | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | मंदिर में मिश्री का दान करें, धन में वृद्धि होगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा | परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे | घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं |  शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे | पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे | हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है | ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी | कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा | आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है | लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है | शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं | गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज कोई रूका काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा | आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे | आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे | लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा | सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी | आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे | बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं, ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर