Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 सितम्बर 2019: आज गणपति जी इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Sep 03 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 04 सितम्बर 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे | कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा | बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ है, आज उसका निपटारा हो सकता है | आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे | जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे | सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे | आपको आज अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा, आपको प्रसिद्धि मिलेगी | अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जो आपको सफलता दिलाने वाले साबित होंगे | आपके मन की इच्छा पूरी होगी जिससे आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा | गणेश जी की आरती करें, आपके सभी काम बनेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे और इसमें कामयाब भी होंगे | आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है | जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं | आपको मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है | आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आज आप किसी विषय में कोई फैसला लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो सकते हैं, जिससे आपसी रिश्ते में तनाव बना रहेगा | ऑफिस में आज आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा | जिससे शाम को आपको थकान का अहसास होगा | माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे | आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है | किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है | मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है | बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे | साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी | दोस्त की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी | साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा | ऑफिस में रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे | साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा | मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए | इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा | पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए | किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं | घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा | छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा | आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका काम आसानी से पूरा होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | किसी जॉब से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं | अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं | जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, ऑफिस में उनका काम सराहा जाएगा | किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है | मंदिर जाकर माथा टेकें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | किसी जॉब से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं | जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, ऑफिस में उनका काम सराहा जाएगा | मंदिर जाकर माथा टेकें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं | आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है | इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है | आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है | छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज  आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे | आपको सबका पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे | आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है | आप नई तकनीक सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं | मछलियों को आंटे की गोलिया खिलाएं, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है | परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है | पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है | आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा | आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर